रस्याण रोपणी की भाग 2

खैर विवेक ने जब से गाँव में कदम रखा था उसे बस एक ही जैसा प्यार पूरे गाँव से मिला था खुश तो विवेक भी बहुत था यहाँ तो प्यार की वर्षा हो रही थी जिसने कभी दिल्ली की भाग दौड़ भरी जिन्दगी में लोगों के पास अपने घर वालों पड़ोसियों के लिए थोड़ा भी समय नहीं देखा हो यहाँ गाव उसे किसी जन्नत से कम नही थे। सब के पास अपनों से ज्यादा गाँव वालों का साथ था हर सुख दुख में पूरा गाँव क्या पूरे आस पास के गाँव वाले शामिल थे।

यहाँ की ठंडी हवा वो बर्फ से ढकी चांदी की चोटियाँ , वो फूलों से भरे बुग्याल , .......... गर्मी में भी सर्दी का अहसास ।

विवेक अपने चचेरे दादा जी के घर में रुका था।

दादा जी 75 की उम्र में भी अपने आप पूरे गाँव का सफ़र आसानी से कर लेते थे।

विवेक भी आज जल्दी उठ गया था उसने उठ कर देखा सभी कुछ ना कुछ काम कर रहे हैं विवेक ने चाचा जी से पूछा चाचा जी ये किस काम की तैयारी चल रही हैं

चाचा :- बेटा आज हमारे खेत में रोपणी है तो उसी की तैयारी हैं

रोपणी ये क्या हुआ? विवेक ने पूछा

चाचा:- मेरा लठ्यला रोपणी मतलब धान की रोपाई । हँसते हुए।

ये कैसे होती है चाचा जी ? विवेक ने पूछा जो अभी 2 दिन पहले ही गाँव आया था।

बेटा आज तुम सब समझ जाओगे बस जिकुड़ी शांत रख। अर मेरा दगड़ा चल आज तू।

चाचा जी के साथ विवेक भी सुबह- सुबह  अभी रात ढंग से भी नही  खुली थी । हाथ मे टॉर्च और डंडा लिये खेतों की तरफ चल दिया। चाचा जी सुबह खेत में पानी का मुआयना करने गए थे कहीं किसी मेड या चूहे के बिल से पाणी रिस तो नही रहा हैं।

खेत से लौटने तक उजाला हो गया था ।
चाची और दादी ने गाय और भैंस का दूध निकाल कर भैंस गाय और बैलों को भी  आँगन में बांध दिया था। दादा जी हुक्का पी रहे थे छोटे भाई बहन भी तब तक चाचा जी और विवेक के लिए चाय ले आये थे।

चाय पीने के बाद विवेक चाचा जी के साथ फिर से खेतों में जाने की तैयारी करने लगा विवेक ने चाची के कहने पर पुराने कपड़े पहने निक्कर-शर्ट।

चाचा जी ने कंधे में हल रखा और विवेक भी अपने चाचा जी के लड़के के साथ बैलों को हांकने लगा विवेक और उसका भाई बैलों के पीछे से कन्धे में माया (हल की तरह ही जो रोपाई की मिट्टी को फेंट ता हैं) ले जा रहे थे।

गाँव वाले भी पहले ही खेतों में आ चुके थे सभी मेड़ की पुरानी  मिट्टी बदल कर नई गीली मिट्टी लगा रहे थे । साथ में गाँव से और भी 3 जोड़ी बैलों की खेत मे पहुँच गयी थी। सभी बैलों को जोत कर हल लगा रहे थे बारी बारी से सभी हल लगाने वाले बदल रहे थे उस बड़े से खेत में ऐसा लग रहा था आज कोई मेला लगा हो हल लग चुका था। घर से तब तक सभी के लिए बड़ी सी केतली में चाय भर कर खेत में ही पहुँच गयी थी वहीं पर चाय को हल्का सी जो ठंडी हो गयी थी गर्म किया गया । चाय पी कर अब हल हटा कर माया जोत दिया गया था अब माया में खड़े होकर एक रस्सी के सहारे जो बैलों के नाक में बंधी थी जिसे कोंडा की डोर कह रहे थे। से बैलों को निर्देशित किया जा रहा था पानी से भरे खेत में पहले तो मिट्टी को एक कोने से दूसरे कोने तक दबा और हल्का छोड़ कर बार बार ऐसा किया गया मिट्टी अब मखमल सी मुलायम हो रही थी। सभी अब खेतों में उतर गए थे और मेड़ो को फिर से मिट्टी का लेपन किया गया अब बैलों को बड़ी तेजी से खेत के छोर से दूसरे छोर तक भगाया जा रहा था पानी अपनी तेजी से मेड़ों से उछल कर गिर रहा था विवेक को ऐसा लग रहा था जैसे किसी समंदर में लहरे उठ रही हो वो लहरें आज ज्वार भाटा का रूप लेकर सभी से मेलजोल से अटखेलियां कर रहीं हो। कुछ देर बाद बैलों को खोला गया और उन्हें नदी के साफ पानी से नहला कर घास के खेतों में चरने छोड़ा गया ।
तब तक  घर से सब के लिए खाना और चाय पहुँच गयी थी ।
दाल,सब्जी, पूरी, रोटी, हलवा, घी , दही, और भी बहुत कुछ था सभी खाना खा कर दूसरे खेतों में फिर से रोपाई करने चले गए । चाचा जी बैलों के लिए जौ के आटे से बने मुण्डे(आटे के बड़े गोले) लेकर सभी बैलों को खिलाने चले गए।

अब खेतों में गाँव की सभी औरतें और लड़कियाँ पहुंच गयी थी जो खेत में कुछ घास की बँधी गठरियाँ फेक रही थी ।
विवेक को पूछने पर पता चला ये धान के पौधे हैं अब इन्हें ही इस खेत में रोपना हैं । फिर सभी ने मिलकर खेतों में धान की रोपाई की मेड़ों पर भट्ट(सोयाबीन) के पौधे और काखडी (ककड़ी) के छोटी बेलों को लगाया गया कुछ ही पलों में सभी गाँव वालों द्वारा बड़े से खेत की रोपाई पूरी कर दी गयी थी।
इसी रोपाई के बीच में एक दूसरे द्वारा होली के रंग की तरह खेत की मिट्टी को भी एक दूसरे पर फेंका गया । विवेक भी आज अपनी गाँव की मिट्टी में रंगा था और उस मिट्टी की खुशबू को दिल से महसूस कर रहा था।
फिर सभी ने हाथ मुँह धूल कर खाना खाया जो पहले से अलग रखा था चाय पी और दूसरे खेतों में चले गये फिर से रोपाई करने।

विवेक भी नदी में नहाने चला गया था गाँव के लड़कों के साथ।
अब विवेक थक गया था घर पहुंच कर विवेक लेट कर सोचने लगा ।
अपनी पढ़ाई पूरी कर के वो वापस अपने गाँव में ही बस जाएगा यहीं मेहनत कर कर के  औरों के लिए भी रोजगार के मॉडल स्थापित कर के दिखायेगा।

आज कई युवा हैं जो शहर की काल्पनिक सुलभता को छोड़ कर गाँव की मेहनती सच्चाई को अपना चुके हैं। जिन्दगी की असली खुशी ढूंढ चुके हैं।

रस्याण रोपणी की यही हैं
यही रस्याण हैं मेरे गाँव की जहाँ हर बात में रस्याण हैं।

एक कदम गाँव की ओर ......

शहर की जिंदगी आसान तो है लेकिन जो खुशी अपनो के साथ अपने गाँव की जिन्दगी में हैं वो कही नही हैं वो अनमोल हैं वो अनमोल हैं

आपकु अपणु दगड़िया शुभी(शुब्बी) ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री घण्टाकर्ण गाथा - १

श्री घण्टाकर्ण गाथा २

दिन का चैन रातों की नींद तुम चुरा लो।।कुछ यूं निग़ाहें तुम हम से मिला लो ।।ये बेगाना भी अपना हो जाये तुम्हाराकुछ यूँ मेरे हाथों को अपने हाथों में थाम लो।।