संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तब तक देर हो चुकी होगी

निस्वार्थी और स्वार्थी होने ने कितना अंतर कर पाना मुश्किल है ये तो तुम्हारे और मेरे पहलू जान कर ही समझा जा सकता है पर अगर हर पल तुम्हारे 9 से 5 की ड्यूटी का हो या तुम्हारे हर इतवार के उस जूठे ऐतबार वाले ऑफ का हो ।। तुम्हारे उस झूठे थोड़ी देर बाद के दिलासे का हो जो फिर कल में भी कभी नहीं आया या तुम्हारी आंखों के नीचे पड़े उन काले घेरों का हो जिन्हें तुम चश्मे की आड में हमेशा ढक जाती हो ।। तुम्हारे उन वादों का हो जो कभी तुम करीब ही जन्मों के बंधन से आई थी या तुम्हारे उन अनसुलझे सवालों से हो , जिन्हें तुम अभी भी नहीं सुलझा पाई ।। मैं तेरे हर सुलझे अनसुलझे सवालों का एक जवाब होकर भी कभी तेरे प्रश्न का उत्तर नहीं हो पाया ।। कभी भी तेरे पर हक़ मान कर भी अपना नहीं मान पाया ।। प्रेम , त्याग , समर्पण , प्रतीक्षा सब तो किया तेरे लिए बस तेरे होने के हर रास्ते की धूल को नहीं मिटा पाया ।।। मुझे पता है अगर मैं तेरे लिए हर भावना को शब्दों से पिरो दूंगा तो तेरे लिए लगे इस मोह के बंधन को हमेशा के लिए तोड़ दूंगा ।।  शायद मैं खुद ही खुद के लिए हमेशा अपशकुन हुआ हूं ।। खुद को उनके ढांचे में ढाल कर रद्दी ...