संदेश

मार्च, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तुम

चित्र
अजीब से किरदार होते है ना अक्सर किसी ना किसी कहानी में,  तुम मैं या वो सब , आप हम या अपने से कुछ पराए कुछ किरदार को तुम जीलो कुछ किरदार हम निभा जाए दुःख में कर आलिंगन बनो तुम  मेरे , सुख में तेरे  दूर हम हो जाएं।।। अधरों  से ना कहना तुम कभी निगाहों से बतलाना रख मौन व्रत सा भेद मन का , मन को कुछ यूं बहलाना बन अजनबी रिश्ते चिरकाल तक हम कुछ यूं निभाए  सादगी में समेटना चांदनी को , रात का उजियारा हो जाए।। तुम प्रेम की देवी सा रूप धरो , मैं प्रलय का देवता बन जाऊं  तुम अश्रु बनो चक्षु का , मैं नैन का बैचेन नीर कहलाऊं  लवण सा रूप समेटे, मृदु से इस यौवन में तुम रहो पतित गंगा, भाव मेरा सागर सा कहलाए।।। #shubbi #baaduli