संदेश

नवंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तुम्हें भुला रहा हूं, Journey That Never End's!

चित्र
तुम्हें भुला रहा हूं, Journey That Never End's! वो आहिस्ता आहिस्ता सी कानों में गूंजती संगीत की धुन , जगजीत सिंह की दिल को छूने वाली मधुर आवाज, दबे होंठो में  सुलगता गांजा , हाथों में शराब  , आंखो में बसाई किसी की तस्वीर को आंसुओं से सींचते हुए ।। दिल दिमाग़ में तुम्हे ही सोचते , बस किसी उधेड़ बुन में खुद से बात करते कभी होठों पर तुम्हारी प्यारी मुस्कान से हसीं होती अगले ही पल तुम से दूर होने की उदासी,  अपनी ही यादों में खोया मैं अब भी याद करता हूं हर पल  तुम्हें  की काश तुम साथ होती अभी तो मैं यूं ना होता ।।। ना मौन सा ये चांद रातों को अकेलेपन का अहसास करवाता  , ना ये नींद को दुश्मन अपना बना लेते ।। धीमे धीमे तुम्हारी यादों से खुद को दूर कर रहा तुम्हे भुलाने को भी तुम्हे याद कर रहा हूं।।

सुनो ना, मैं तुम्हे प्रीत कहूं ?

चित्र
सुनो ना,   मैं तुम्हे प्रीत कहूं तुम्हे कोई ऐतराज तो नही ।। तुम में जहां अपना देखूं तुम नाराज़ तो नही ।। डूब कर इन निगाहों में ,लहराती जुल्फों को सवारूं,  ख्वाब संजोने सुरु करु मिट्टी की गुलक में अपनी एक झटके में तोड़ने का कोई इरादा तो नहीं।। बाहों का सहारा ले थाम तेरा हाथ चलूं भीड़ में  सफर का हम सफ़र तुम्हे चुन लूं तुम्हे दुनिया की परवाह तो नहीं।। कजरारी अंखियों में डूब कर , भीगे होंठो पर रख उंगली  माथे को तुम्हारे चूम लूं तुम्हे मेरा होने की लज्जा तो नही (तुम्हे मेरा होने में संकोच तो नही) सुनो ना,   मैं तुम्हे प्रीत कहूं तुम्हे कहीं अस्वीकार तो नही ।।