तब तक देर हो चुकी होगी
निस्वार्थी और स्वार्थी होने ने कितना अंतर कर पाना मुश्किल है ये तो तुम्हारे और मेरे पहलू जान कर ही समझा जा सकता है पर अगर हर पल तुम्हारे 9 से 5 की ड्यूटी का हो या तुम्हारे हर इतवार के उस जूठे ऐतबार वाले ऑफ का हो ।।
तुम्हारे उस झूठे थोड़ी देर बाद के दिलासे का हो जो फिर कल में भी कभी नहीं आया या तुम्हारी आंखों के नीचे पड़े उन काले घेरों का हो जिन्हें तुम चश्मे की आड में हमेशा ढक जाती हो ।।
तुम्हारे उन वादों का हो जो कभी तुम करीब ही जन्मों के बंधन से आई थी या तुम्हारे उन अनसुलझे सवालों से हो , जिन्हें तुम अभी भी नहीं सुलझा पाई ।।
मैं तेरे हर सुलझे अनसुलझे सवालों का एक जवाब होकर भी कभी तेरे प्रश्न का उत्तर नहीं हो पाया ।। कभी भी तेरे पर हक़ मान कर भी अपना नहीं मान पाया ।।
प्रेम , त्याग , समर्पण , प्रतीक्षा सब तो किया तेरे लिए बस तेरे होने के हर रास्ते की धूल को नहीं मिटा पाया ।।। मुझे पता है अगर मैं तेरे लिए हर भावना को शब्दों से पिरो दूंगा तो तेरे लिए लगे इस मोह के बंधन को हमेशा के लिए तोड़ दूंगा ।।
शायद मैं खुद ही खुद के लिए हमेशा अपशकुन हुआ हूं ।।
खुद को उनके ढांचे में ढाल कर रद्दी ही हुआ हूं ।।।
आज तुम्हें खोने के डर से खुद को आजाद करता हूं ।।।
तुम्हे तुम्हारे ही हाल पर छोड़ अलविदा कहता हूं बस इतनी सी रहमत तुम भी करते जाना कभी भी मुझे भूले भी याद मत कर जाना तुम्हारी एक याद भी मुझे हिचकी लगी तो मैं बिखर जाऊंगा ।। फिर अपने गुमान में खुद को भगवान मान जाऊंगा ।।
जिस पल डूबते सूरज सी तुम्हें मेरी जरूरत महसूस होगी तब तक दिन की रोशनी जाने में बहुत देर हो चुकी होगी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें