एक आधी अधूरी कहानी भाग -४

आधी अधूरी कहानी भाग -४

बस अब मुझे यही सुनना था आज वो कहना क्या चाहती हैं

अगर हाँ कह दिया तो मुझे सब कुछ मिल जाएगा और उसे बता भी दूँगा की जल्दी ही उस से मिलने आ रहा हूँ।

अगर ना कहा तो ?? ना तो वो कह ही नहीं सकती मुझे पता हैं ना बस मन मे यही ख्याल चल रहे थे।

ना जाने उसी पल मैने कितने सपने बुन लिये थे।

अचानक उसकी आवाज़ से मेरी चुप्पी और ख्याल दोनों टूटे

क्या हुआ चुप क्यों हो।

अरे नहीं तुम कुछ कह रही थी तो ध्यान से सुन रहा था लेकिन तुमने कुछ कहा ही नहीं।

अरे रहने दो कुछ नहीं हैं।

अरे यार बोलो ना तुम अपना नहीं समझती हो ना?

आज ना घर पर मेरी शादी की बात चल रही थीं । लड़का देखने आने वाला हैं।

मेरे सारे सपने अचानक से टूट गए थे। आँखे नम सी हो गयी थी गला रुआंसा हो गया था।

फिर भी मैने पूछा

तो तुम ने क्या कहा   ।
मना क्यों नहीं किया।

कब तक मना करूँगी यार । तुम तो जानतें हो ना पहाड़ में लड़की जवान बाद में होती हैं और शादी के लिये सभी लड़का पहले ढूंढने लगते हैं।

और तुम क्यों रो रहे हो ?

अरे कौन रों रहा हैं मैने कहा?

लेकिन शायद उस बनावटी आवाज़ में वो दिल का दर्द भी समझ रही थी ।

मैं भी उसे अच्छे से समझता था और जानता था उसका कोई भी फैसला मेरी तरह जल्दबाजी में लिया नहीं होता हैं और हमेशा सही ही होता हैं ।

खैर मैने भी कुछ देर और बातें की

और मैंने फिर पूछा लेकिन तुमने मेरा जवाब तो आज तक दिया नहीं वो तो दे दो।

अब उसका कोई मतलब नहीं रह जाता वो हाँ हो या ना हो जान कर तो तुम्हें दर्द ही होना हैं तो उसे रहने दो।

लेकिन मुझे पता तो रहेगा ना यार मेरे दिल को कुछ तो चैन रहेगा ना।

बहुत कोशिस की लेकिन मुझे उसकी हाँ या ना में जवाब नहीं मिल पाया।

बस अब तक छुपा रखे आँशु अब बहने लगे थे जो उसे भी पता चल गये थे । मुझ से ज्यादा उदास और दुखी वो थी लेकिन वो सच में मेरे से ज्यादा ही समझदार थी लेकिन आख़िर मैं भी समझ चुका था वो भी रों रही थी बस फर्क इतना था वो चुपके चुपके छुपा कर रों रही थी और मैं शायद छुपाने की अच्छी एक्टिंग नहीं कर पा रहा था उस दिन दिनों बहुत रोएं थे लेकिन एक दूसरे से छुपा कर।

उसके बाद मैं उस से एक ही बार मिला था लेकिन तब तक मैंने अपने आप को समझा लिया था ।।

शायद इस जन्म में
हम एक दूजे के नहीं हो सकते हैं ।

उसका जवाब मुझे आज तक नहीं मिला हैं।। वो बात अलग हैं उसके नहीं बताने पर भी मुझे उसका जवाब पता था।

बस उसे मैने एक ही बात कही थी।

" सच्चा प्रेम तो राधा-कृष्णा ने भी किया था लेकिन विवाह तो उनका भी नही हुआ था वो तो भगवान थे हम तो इंसान ही हैं। "

""एक दूसरे को हासिल कर लेना ही प्रेम नहीं होता ।
अपनों की खुशियों के लिये भी जीना प्रेम ही हैं। ""

"""मैं तेरे लिए रुकमणी का कृष्णा ना बन सका लेकिन हम हमेशा कान्हा और राधा ही रहेंगे ।।"""

""जरूरी नहीं हैं प्यार वो ही हो जो पूरा हो आधा अधूरा प्यार भी प्यार ही होता हैं क्योंकि यहाँ जिस्म का नहीं आत्मा का संबंध होता हैं।""

"""""एक आधी अधूरी कहानी"""""

आपकु अपणु - शुब्बी (ShUb Bi)

धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री घण्टाकर्ण गाथा - १

श्री घण्टाकर्ण गाथा २

दिन का चैन रातों की नींद तुम चुरा लो।।कुछ यूं निग़ाहें तुम हम से मिला लो ।।ये बेगाना भी अपना हो जाये तुम्हाराकुछ यूँ मेरे हाथों को अपने हाथों में थाम लो।।