आधी अधूरी कहानी भाग -३
आधी अधूरी कहानी भाग 3
आज तक इस क़िस्मत ने कई बार धोखा दिया था। लेकिन आज शायद उम्मीद से लाख गुना बढ़ कर दिया था। मैंने कुछ देर तक उसके ही चेहरे को निहारा था यकीनन वो मुझे बहुत खूबसूरत लग रही थी अब और लगना भी लाजमी था।
मुझे उम्मीद नहीं थी तुम मुझ से कभी बात भी करोगी और मुझे मिलोगी। मेरे पहले शब्द यही थे।
क्यों तुम्हें मैं इतनी बुरी और घमंडी लगती हूँ? उसने कहा
अरे...नहीं।।।। मैं.......
तब तक वो बोली छोड़ो भी तुम ये बताओ कैसे हो ? कहाँ जॉब कर रहे हो?
अब तो बहुत ही अच्छा हूँ देख ही रही हो औऱ जॉब तो बस आज यहाँ कल कहाँ?
एक एक शब्द इतने तोल मोल के बोलना चाहता था कि ...
लेकिन शायद दिल दिमाग और जबान तीनों अलग अलग ही काम कर रहे थे सच में मेरे बस में नहीं थे।
बस बातें शुरू हुई और अब खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही थी
वर्षों का प्यासा था जिस एक मुलाकात को जिस एक आवाज़ को वो आज अचानक से सावन की वर्षा बन कर बरस रही थी।
उसकी पढ़ाई भी अब पूरी हो गयी थी। आगे डॉक्टर बनने का सपना था उसका ....
बस रुकी कुछ और सवारी बस में सवार हुई। एक बुजुर्ग महिला भी बस में आयी थी और मेरी तरफ सीट की उम्मीद से देख रही थी ना चाहते हुए भी उन्हें अपनी सीट देनी पड़ी सोचा थोड़ी दूर ही तक जाना होगा तब तक कोई बात नहीं खड़ा ही सफर कर लूंगा।
बातें आधी अधूरी ही हुई थी मैं कुछ और बातें करने लगा लेकिन वो बुजुर्ग महिला अचानक कुछ बड़बड़ाने लगी ध्यान से सुना तो वो कह रही थी
यी आज कला बिगड़या छोरा छोरी जख देखा बस शर्म ना कुछ बेशर्मों चरियों लग्यान छन ।
कसम से इतना गुस्सा आया ना एक तो अपनी सीट दी ऊपर से बिना कुछ जाने भी कुछ भी बोल दिया ।।
शर्म ना लाज यूँ तें बडा बुढ्यों भी नींन अब देखना । शर्म त बेची खेली यूँन । बस घोर वालों भेज्या छन स्कूल कॉलेज पढ़ोंनो अर यी लग्यान छन मुख कालू करोंण पर ।। अर ये छोरा पर देखा दूँ अभी भी यखी च हैंन पर लग्यू निर्भगी ।
वो फिर से बोल पड़ी थी और अब मेरा मुँह उतर गया था और वो भी मायूस हो गयी थी मैं आगे बढ़ गया और कंडक्टर के सीट के सामने बस के दरवाजे से बाहर की ठंडी हवा लेने लगा लेकिन जब भी अपनी सीट की ओर नज़र घुमाता वो बुजुर्ग मुझे देख कर अजीब सा मुह बना लेती और कुछ ना कुछ बड़बड़ाने लगती।। अब मेरा मन तो कर रहा था उन्हें एक बार अपनी जगह से खड़ा ही उठा दु लेकिन मैं फिर पता नहीं क्या सोच कर चुप ही रहा।
बस मैं जो सफर अभी कुछ देर पहले बड़ा प्यारा लग रहा था और रास्ते का पता नहीं चल रहा था वो अब बहुत लंबा लग रहा था सोच रहा था कब ये उतरेंगी ।
लेकिन हर बार की तरह इस बार भी कोई ना कोई तो कांटा तो चुभना था वो शायद आज का यही था । आखिर वो उतर ही गयी।
मैं झट से अपनी सीट पर चला गया और हम दोनों एक दूसरे को देख कर हँसने लगे तब तक कुछ और भी शायद समझ गये थे और मुझे देख कर हँसने लगे।
थोड़ी और बातें हुई
वो अपनी दीदी के ससुराल जा रही थी आज और बस मुलाकात गलती से मेरे से हो गयी थी। और वो भी गजब की हो गयी थीं उन बुजुर्ग के आने से ।।।।।
खैर छोड़िये ।
तभी उसका स्टेशन आ गया वो उतर कर चली गयी ।
मैं भी अब उसे खिड़की से देखता रहा जब तक वो नज़रों से ओझल नहीं हो गयी थीं।
लेकिन मैं इस बार भी में उस से उसका नम्बर भी नहीं ले पाया ।
मेरा गाँव भी आ गया था थोड़ी देर बाद मैं भी उतर गया उस बस से लेकिन वो बस आज मुझे मेरी मंजिल तक मिला ही गयी थी।
घर में जब एक दिन मैने अपने बैग से कुछ कपड़े निकाले तो मुझे एक रुमाल मिला जो मेरा नहीं था? हां उस रुमाल की खुशबू जरूर अपनी थी और उस रुमाल पर स्याही से कुछ लिखा हुआ था जो कुछ अलग सा लगा रुमाल को पलट कर देखा तो सब कुछ साफ से नज़र आ गया था। वो रुमाल मेरा तो नहीं था ? पर मेरा ही था ।।
वो रुमाल इतना साफ था और उस पर ऊपर से इतने सुंदर अक्षरों में उसी का नाम लिखा था जो उसने केवल और केवल मेरे लिये लिखा था साथ में उसका नंबर भी था । जो उसने शायद तब लिखा था जब वो बुजुर्ग मेरी जगह पर बैठी थी ? लेकिन वो अपना नंबर मेरी डायरी में भी लिख सकती थी जो कि मेरे बैग मैं ही थी जहाँ से उसने पैन लिया था लेकिन?
अब मेरे लिये नम्बर ज्यादा कीमती था या रुमाल ? कह नहीं सकता ।
अब नम्बर तो था मेरे पास उसका रुमाल भी था ? लेकिन मैंने उसे कॉल नहीं कि बस एक hi का एक मैसेज किया ।
तुरंत मुझे भी मैसेज मिला hi Shubham .
शायद उसे पता था जैसे मैं ही मैसेज करूँगा। जैसे उसे कब से मेरे मैसेज या कॉल का इंतजार था ।
बस मेने भी ऐसे ही रिप्लाई किया कौन शुभम आप कौन?
ओय ड्रामेबाज अब आ ही गयी याद मैसेज करने की । रिप्लाई तुरंत ही मिल गया।
मतलब अब बिना मांगे नम्बर मिल गया तो अनजान बन रहे हो। दूसरा मैसेज भी मिल गया था मुझे ?
अरे मज़ाक कर रहा था कैसे हो ? मैंने पूछा।
बस बिंदास । हमेशा की तरह ।
आप कैसे हो ?
मैं बहुत सुंदर हूँ ? बिल्कुल शाहरुख की तरह । मेने ऐसे ही रिप्लाई किया।
बस बस सलमान खान ज्यादा हीरो मत बनो । जनाब समय बहुत लगा दिया बात करने में। आपने ?
अरे यार ...... बस ऐसे ही डर लगता था?
अच्छा जी और बार बार देखने में नहीं लगता था डर।
अरे यार तुम भी ना .। छोड़ो और सुनाओ ?
क्या आप सुनाओ ?
अच्छा बुरा ना मानो तो मैं क्या आपको कॉल कर सकता हूँ । मैने पूछा
आपकी जैसी इच्छा भण्डारी जी।
वैसे नम्बर मिलने पर शायद आपको करना चाहिये था ।।।
मैने तुरन्त कॉल की लेकिन समझ नहीं आ रहा था कैसे और क्या बात करूँ । बस बहुत ज्यादा खुश था हाँ दिल में बहुत कुछ था पूछने को और सब आज ही पूछना चाहता था।
हैलो !!!
हैलो मैडम । कैसे हो
बस उसके हैलो सुनते ही मैं सब कुछ भूल गया था। और यही पूछ बैठा ।
ठीक हैं आज कैसे याद आयी हमारी आपको ?
अरे नहीं.....
बस बस ... अच्छा सा बहाना बना लो ।
अरे नहीं मुझे आज ही नंबर दिखा यार।
अच्छा जी इतने आलसी हो कि अपना सामना भी चेक नहीं किया । खैर लोग बिचारुन किले कना हम बिरणा लोग याद।
अरे ना रे सच मा आज ही देखी अर त्वे तें मैसेज करि चट करी।
बस करा अब इतग्या ही झूठ बोला बस मा भी त हम केन पछाणी नि छा?
अरे सॉरी यार मैन तू इले नि पछाँणी की तू मैंन 4 या 5 साल बाद देखी छे ।
पर मैंन त पछाँणी छा ना ।
हा बस मेरी फैन फॉलोइंग ज्यादा चा ना त लोग पछाँण देन्दन ।।
अच्छा जी ?
और मैं हँसने लगा मैने पूछा अरे तुमने नंबर कब लिखा था और तुम्हे कैसे पता था मैं नंबर मांगना चाहता था।
बस ऐसे ही मुझे पता था।
बोलो ना यार ? थोड़ा रिक्वेस्ट करने पर उसने बताया मुझे नंबर चाहिये ये उसे तब पता चल गया था जब मैं कई बार अपना फोन बिना मतलब के चेक कर रहा था और बिना मतलब अपनी डायरी और पेन निकाल रहा था।
उसने तब समझ लिया था और इतंज़ार कर रही थी शायद मैं माँग ही लूँ पर तब तक वो बुजुर्ग महिला आ गयी थी और मुझे लग गया था जो बेचारा बात करने को ही 4 से 5 साल लगा ले वो नंबर शायद अगले जन्म में ही माँग पाये।
और तुम तो बेचारे उस दिन मेरे पीछे भागते हुए गाड़ी तक आये थे लेकिन बात फिर भी नहीं कि बेचारे अगर खुद बस में मैं बात नहीं करती तो कभी नही करते आप तो बात भी । और मुझे पता था तुम अपनी डायरी कभी ही खोलोगे तो रुमाल में भी नंबर लिख दिया था । देखना अपनी डायरी के एक पेज पर मेरा नंबर होगा। और हां नम्बर लिखा था । मेरी आदत हैं हमेशा अपने साथ पैन और कॉपी रखता हूँ भले उन्हें साल में एक ही दिन खोलू।
बस बातों का सिलसिला सुरु हो गया था और प्यार तो वो मुझ से करती है मुझे यकीन हो गया था।
मैंने एक दिन फ़ोन पर उस से कहा I LOVE YOU और पूछा क्या तुम मुझ से प्यार करती हो । उसने कहा पागल हो इतनी जल्दी कौन? मुझे थोड़ा समय दो सोचने के लिये ?
मैंने कहा तुम्हारे पास बहुत समय हैं जब भी दिल करें हाँ या ना कर देना ।। वैसे 1 साल 2 साल या फिर 5 साल तक कभी भी बता देना । पर फिर भी कितना समय कुछ आईडिया हैं?
बस कुछ ऐसा पूछ लिया था जिसका जवाब पता भी था लेकिन बस एक बार उसकी आवाज़ में सुनने की चाहत थी ।
वो चाहे हाँ हो या ना हो ?
भले मैने कह दिया था 5 साल तक जब मर्जी बता देना लेकिन कभी कभी 1-2 महीने में खुद ही पूछ लेता कुछ सोचा क्या? ।
एक ही जवाब मिलता बता दूँगी ना। जब सही टाइम होगा।
सब कुछ सही चल रहा था दिन कब बीत रहे थे पता ही नहीं चल रहा था ।
इस बार उसके जन्मदिन पर उस से मिलने की तैयारी थी लेकिन उसे नहीं बताया था और उम्मीद थी उस दिन ही उसका जवाब मिल जाये।
एक दिन उसने मुझ से कहा तुम्हें कुछ बताना था लेकिन तुम गुस्सा मत करना
मैने कहाँ बोलो ना यार नहीं करूँगा मुझे उम्मीद थी आज तो जवाब मिल ही जायेगा । हाँ या ना में।।
जारी हैं कहानी भाग-४
यहाँ क्लिक कर पढें भाग -४
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें