फेसबुक वाला इश्क़ फोन पर एक लंबी बातों का दौर चल रहा था तभी अचानक उस लड़के के चेहरे का रंग फीका पड़ जाता हैं वो आखिर रो ही पड़ा था लेकिन फिर भी उसे समझा रहा था। लेकिन शायद अब बातें समझने समझाने से बाहर हो चुकी थी। ये कहानी है फेसबुक पर उपजे उस प्यार की जिसका अंजाम कुछ भी हो सकता हैं । चलिए देखते हैं क्या हुआ था यह कहानी हैं रोहन की और राधिका की। रोहन जो बचपन से ही काफी होशियार था एक बढ़िया कद काठी का खूबसूरत लड़का था। स्कूल के दिनों में रोहन पढ़ाई में भी अव्वल था, रोहन का परिवार आर्थिक रूप से काफी गरीब था । घर में रोहन की माँ और दो छोटी बहने थी, रोहन की माँ ही घर का खर्चा चलाती थी हां कभी कभी रोहन भी कुछ काम करके अपनी माँ की मदद कर लेता था। रोहन के स्कूल में सभी से अच्छे संबंध थे गुरुजनों का भी रोहन को काफी स्नेह मिलता था मिलता भी क्यों नही रोहन पढ़ाई में अव्वल था लेकिन रोहन शैतानी में और भी आगे था। रोहन के दोस्त उसके जान थे लेकिन रोहन को उसके दोस्त कम पसंद करते थे वो कहते हैं ना गरीब का कोई सच्चा मित्र नही होता। लेकिन रोहन अपने दोस्तों के बारे में यह नही जानता था कि वो केवल ...