तेरी यादों में

तेरी यादों  में मैं  अक्सर खो जाता हूँ,
उन लम्हों में जहां बस तुम और मैं होते।
साथ निभाने के वादे थे जो कभी,
अब हर पल उन्हें जीना चाहता हूँ।

तुम्हारी सांसों की वो मधुर धुन,
हमेशा मेरे ह्रदय में गूँजती रहती है।
तुम्हारे ओठों की वो कंपकंपी,
मुझे हर पल तुम्हारे और करीब लाती है।

तुम्हारी बाहों में बिताए वो सुकून के पल,
तुम्हारी जुल्फों में उलझी मेरी उंगलियाँ।
तुम्हारी बातों में छिपा अनकहा प्रेम,
वक्त को थाम लेने की चाहत बन जाती है।

तुम्हारी खूबसूरती की तारीफ में,
मेरे शब्द हमेशा कम पड़ जाते हैं।
साड़ी में तुम्हारी वो अदा,
मेरे दिल को छू जाती है।

तुम्हारे लिए लिये वो झुमके, घड़ी, कंगन,
एक दिन अपने हाथो से तुम्हें पहनाना चाहता हूँ।
तुम्हारे साथ बिताए हर सफर की याद,
मेरे दिल में हर - पल ताज़ा रहती है।

तुमसे दूर होकर भी,
तुम्हारे इंतजार में ये रास्ते।
तुम्हारे जहां में लौट जाने की ख्वाहिश,
मेरे मन में सदा जिंदा रहती है।


तुम्हारे सीने से लगकर,
मेरी इस अधूरी दुनिया को पूरा करना चाहता हूँ।
तुम्हारे बिना ये तन्हा रातें,
मेरी आँखों में तुम्हारे ख्वाब सजाती हैं।

वर्षों पहले खत्म हुआ जन्मों का सफर,
पर जिंदगी का सफर अभी बाकी है।
तुम्हारी बाहों में मरने की ख्वाहिश,
मेरे दिल में अब भी बाकी है।
@शैलम

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री घण्टाकर्ण गाथा - १

श्री घण्टाकर्ण गाथा २

दिन का चैन रातों की नींद तुम चुरा लो।।कुछ यूं निग़ाहें तुम हम से मिला लो ।।ये बेगाना भी अपना हो जाये तुम्हाराकुछ यूँ मेरे हाथों को अपने हाथों में थाम लो।।