इंतहा
आइये खेलिये दिल से मेरे खेलिये जज्बातों से मेरे
हर कदम पर खड़ा हूँ तुम्हारे लिये
मौका जब भी मिले अपना बना कर धोखा दीजिये।
पता हैं ना हर मोड़ पर खड़ा मिलेगा ।जब कोई नहीं मिला तब मिलेगा।।
हम फिर से खेलेंगे तुझ से शुब्बी
तेरे दिल से भी तेरे सपनों से भी
दिला कर यकीन तुझे अपना बनाने का
तुझे दूर कर देंगे अपनो से भी।
समझ रखता हैं तू रिश्तों की पर
तुझे अपनों के धोखों का अंदाज नहीं
समझता हैं जिन्हें दोस्त
उनकी फितरत का मालूम हर राज तुझे नहीं।।
नहीं करता हैं तेरा दिल यूँ ही शक शुब्बी
हर बात जान कर अंजान मत बना कर ।
हर कोई वफ़ा नहीं करता हैं इश्क़ में
छोटी छोटी बातों को समझा कर।।।
यकीन नहीं होता उठा कर देख इतिहास अपना
हर वफ़ा के बदले आँसू पाये हैं।
गैरों की बात नहीं तेरे अपनों ने तेरे
रिश्ते प्यार के नाम पर आजमाये हैं।।।
वक़्त हैं संभल जा इश्क़ के हर कदम दर्द ही पायेगा।
कदमों के संग दिल के हर कोने को जख़्मी कर जायेगा।।।।।
मत चल इश्क़ की राह पर बार बार
टूटने की इक इंतहा होती हैं।
इश्क़ करना हैं मौत से कर
एक हार के बाद कभी बेगानी नहीं होती हैं।।
www.baaduli.blogspot.com
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें