फुलदेई लोकपर्व #फुलदेई #लोकपर्व

फुलारी
फूल देई क्षमा देई पावन पर्व
की बहुत-बहुत बधाइयां एवं
हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏💐

फूलदेई भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक स्थानीय त्यौहार है, जो चैत्र माह के आगमन पर मनाया जाता है। सम्पूर्ण उत्तराखंड में इस चैत्र महीने के प्रारम्भ होते ही अनेक पुष्प खिल जाते हैं, जिनमें फ्यूंली, लाई, ग्वीर्याल, किनगोड़, हिसर, बुराँस आदि प्रमुख हैं । चैत्र की पहली गते से छोटे-छोटे बच्चे हाथों में कैंणी (बारीक बांस की) कविलास अर्थात शिव के कैलाश में सर्वप्रथम सतयुग में पुष्प की पूजा और महत्व का वर्णन सुनने को मिलता है. पुराणों में वर्णित है कि शिव शीत काल में अपनी तपस्या में लीन थे ऋतू परिवर्तन के कई बर्ष बीत गए लेकिन शिव की तंद्रा नहीं टूटी. माँ पार्वती ही नहीं बल्कि नंदी शिव गण व संसार में कई बर्ष शिव के तंद्रालीन होने से बेमौसमी हो गये. आखिर माँ पार्वती ने ही युक्ति निकाली. कविलास में सर्वप्रथम फ्योली के पीले फूल खिलने के कारण सभी शिव गणों को पीताम्बरी जामा पहनाकर उन्हें अबोध बच्चों का स्वरुप दे दिया. फिर सभी से कहा कि वह देवक्यारियों से ऐसे पुष्प चुन लायें जिनकी खुशबू पूरे कैलाश को महकाए. सबने अनुसरण किया और पुष्प सर्वप्रथम शिव के तंद्रालीन मुद्रा को अर्पित किये गए जिसे फुलदेई कहा गया.
अन्य कथा के अनुसार

ऐसी मान्यता बताई जाती है कि जब माता पार्वती की ससुराल के लिए विदाई हो रही थी तब वे तिल-चावलों से देहली भेंट रही थी तो उनकी सहेलियों ने रुआंसे मुख से कहा पार्वती तुम तो यहां से विदा हो रही हो अब हम तुम्हें किस तरह याद करेंगे तुम हमें अपनी कुछ निशानी यहां छोड़ दो ऐसा कहते हुए सहेलियां फकफकाने लगी

तब माता पार्वती प्रसन्न मुद्रा में खिलखिलाते हुए तिल-चावलों से देहली भेटने लगी तो उनकी खिलखिलाहट से वे तिल-चावल पीले-2 फूलों में परिवर्तित हो गये और उनका नाम "प्यूली के फूल" रखा गया। माता ने सहेलियों से कहा प्रिय सखियों जब भी तुम इन पीले-2 फूल देहली पर विखेरोगे इन फूलों में तुम्हें मेरा प्रतिबिंब दिखाई देगा। तभी से चैत्र मास 1 गते को "फुलदेई" का त्योहार मनाया जाता है क्योंकि उसी दिन माता पार्वती की ससुराल के लिए विदाई हुई थी ऐसी मान्यता बताई जाती है। ये केवल देहली की पूजा नहीं बल्कि माता पार्वती की पूजा है
क्या महिमा है उत्तराखंड में कितने गांव होंगे कोई गिनती नहीं। कमसे कम एक गांव में 20, 30 घर तो होंगे ही यदि एक गांव से 20, 30 , बच्चे फूल खेलने घरों में जायेंगे तो कितने फूलों की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन देखने में आता है कि सारे उत्तराखंड के खेत खलिहान, गांवों, कस्बों व बाजारों के अगाड़ी, पिछवाड़ी "प्यूली" के फूलों से भरा रहता है ये माता पार्वती महती कृपा नहीं है तो और क्या है
तो देहली पर फूल विखेरते हुए बोलते हैं
"फूलदेई छम्मादेई दैंणींद्वार बेशुमार भर भकार हमारे भर जाएं टुपर टापरि तुमार भरिजें भकार फूलदेई छम्मादेई"-2
 आप सभी को फुलदेई की हार्दिक शुभकामनाएं🌹 फुलदेई का त्योहार आपको मंगलमय हो
माता पार्वती की कृपा से अन्न-धन-दौलत व खजाना और भकार बेशुमार भरे रहें।
जय माता पार्वती की

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री घण्टाकर्ण गाथा - १

श्री घण्टाकर्ण गाथा २

दिन का चैन रातों की नींद तुम चुरा लो।।कुछ यूं निग़ाहें तुम हम से मिला लो ।।ये बेगाना भी अपना हो जाये तुम्हाराकुछ यूँ मेरे हाथों को अपने हाथों में थाम लो।।