दोस्त / प्यार

धीमी धीमी सी चल रही साँसे , आवाज़ गले से बाहर आने को आतुर , धुँधली सी कुछ यादें कुछ चेहरे जो अब कहीं ओझल से होते नज़र आ रहे थे।
पलकें जो खुलना चाहती थीं पर फिर ना जाने क्यूँ एक मंद सी मुस्कान चेहरे पर बिखेरती हुई मूंद ही जाती हैं।
  लतपथ रक्त से हुआ बदन, दूर होते हर अपने , पल पल तड़प रही रूह , केवल एक ही आवाज़ कानों के पर्दों को चीरती हुई अब सुनाई दे रही थी । जो किसी के रुदन की आवाज़ थी।

उस पल केवल उस पल ही वक़्त कुछ लम्हों के लिये ठहर गया था।
चेहरे की शिकन कुछ दूर हो रही थी अपना सिर किसी के हाथों में पाकर।।

कुछ बुदबुदाहट के साथ एक हल्की हिचकी के साथ सब शून्य हो गया था ।
होली की पिचकारी की तरह बहता खून भी कुछ थक सा गया था ।
किसी के करीब आने से रोज जोर जोर से धड़कने वाला दिल आज उनकी बाहों में होकर भी शांत था ।।
ना आज उनके आने से आँखे चमक रही थी ना साँसों में आज तेज़ी थी ।।
बस एक तूफान के गुज़रने के बाद कि शांति छा गयी थी

आज किसी के मिलने की ख़ुशी थी तो किसी के बिछड़ने का गम भी था।

कहानी हैं दो दोस्तों सौरभ और पवन की ।

दोनों कॉलेज टाइम के दोस्त थे और सभी की दोस्ती की तरह दोनों की दोस्ती की भी खास ही कहानी थी।
सौरभ जहाँ कॉलेज का रॉकस्टार था वहीं पवन फैशन आइकॉन था ।

पर दोनों की दोस्ती कुछ अलग ही थी साथ ही क्लास में कभी कभी ही नज़र आते थे वरना दोनों ज्यादा कॉलेज में लड़कियों के हुज़ूम में ही मिला करते थे । और होता भी क्यों नहीं एक तरफ रॉकस्टार के सॉन्ग और दूसरी तरफ अपने लुक से चर्चा पाने वाले हमारे फैशन स्टार ।

कुछ भी कहों दोनों की दोस्ती में कुछ ख़ास बात तो थी जो नज़र तो आती थी पर बयान करना मुश्किल था ।

वहीं कैंटीन की चाय की चुस्कियों के साथ गिटार की धुन पर सभी को झूमने पर मजबूर कर देना तो रात भर एक दूसरे की फेसबुक और व्हाट्सएप से चैट करना मतलब कुछ भी दोनों में अलग नहीं था और तो और पसंद भी दोनों को हमेशा वही लड़की पसंद आती थी जो एक को पसंद आती थी।

इस कारण से दोनों का स्टेटस सिंगल से मिंगल नहीं हुआ ।।
खैर वक़्त का पता ही नहीं चला और दोनों ने ग्रेजुएशन पूरी कर ली सौरभ नौकरी करने चला गया और पवन अभी भी आगे पढ़ाई कर रहा था ।।
दोनों अब भी रोज घंटों एक दूसरे से ही बातें किया करते थे धीरे- धीरे बातें तो कम होती गयी पर दोनों का प्यार आज भी वैसा ही था ।।

पढ़ाई पूरी करके अब पवन भी सौरभ के साथ ही चला आया था ।।

आज भी दोनों अक्सर एक दूसरे के फ़ोन का ही use करते थे और अभी भी वहीं कॉलेज वाली हरकतें जारी थी।

खैर एक दिन पवन की मुलाकात  सौरव की पुरानी ऑफिस की दोस्त रेनु से होती है जो सौरव को भी काफी वक्त बाद मिली थी ।।।

तीनों साथ में सीसीडी में कॉफी पीते हैं और बातों का दौर सुरु हो जाता हैं सब की पुरानी बातों के किस्सों में कॉफी के दर्जन भर कप तो खाली हो ही चुके थे
।।

अब पवन की  भी रेनु से अच्छी पहचान हो गयी थी अक्सर सौरव के फ़ोन से पवन ही बात किया करता था रेनु से और अब दोनों में अच्छी दोस्ती भी हो चुकी थी।

कुछ समय बाद रेनु अपनी शादी का कार्ड लेकर दोनों से मिलती हैं तो दोनों पूछते हैं ये कब हुई फिक्स और तुमने हमें बताया भी नहीं ।।

अरे नहीं यार बस ऐसे ही जल्दी से हो गयी इंगेजमेंट पिछले ही महीने हुईऔर शादी अगले महीने हैं।

दोनों को आना हैं शादी में और कोई बहाना नहीं चलेगा।

अरे मैं जरूर आऊँगा ... तेरी शादी में पुरानी फिल्मों के हीरो की तरह दिल टूटने वाले सॉन्ग गाने क्या पता कोई और ही फिदा हो जाये ...

तीनों साथ में हँस देते हैं ।।

रेनु की शादी के वक़्त सौरव आफिस के काम से बाहर था और पवन ने वहाँ जाना सही नहीं समझा ऐसे बिना ज्यादा पहचान के जाना ठीक नही हैं और सौरव भी साथ नही था।।

रेनु की शादी के बाद भी अक्सर सौरव से बात होती रहती थी । पर एक बात अक्सर ख़ास यह होती थी कि कुछ समय बाद रेनु का नंबर बदल जाता था।।

रेनु से अब लगभग 1 साल से सौरव की कोई बात नही हुई थी ।।
एक दिन अचानक सौरव को  रेनु और अपने दोस्त सूरज से पता चला की रेनु अपने मायके में ही रहती हैं और शादी के कुछ ही दिनों बाद से मायके में ही वापस आगयी थी ।।

ज्यादा तो नहीं पता कि शादी के बाद क्या हुआ था पर उसने यही कहाँ था वो हरामी अब मर गया हैं मेरी जिंदगी को बर्बाद कर के ।।। इस से ज्यादा मुझे भी नहीं पता मेरी भी तब से रेनु से बात नहीं हुई उसका नंबर भी नहीं हैं कोई उसके पास ।।। सूरज कहता हैं

सौरव अब केवल रात दिन सुबह शाम रेनु का नंबर , घर का पता , ढूंढने की ही कोशिस करता रहता था और रेनु के लिये कुछ ज्यादा ही परेशान था।

ऐसा क्या हुआ कि सौरव की मौत का जिम्मेदार पवन खुद को ही मानता हैं और क्या रेनु से सौरव की कभी बात हो पायी थी।।,,,,,,,,,......... 😢

अगले भाग में ...



©Baaduli_blog
#ShUb_Bi
#शुब्बी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री घण्टाकर्ण गाथा - १

श्री घण्टाकर्ण गाथा २

दिन का चैन रातों की नींद तुम चुरा लो।।कुछ यूं निग़ाहें तुम हम से मिला लो ।।ये बेगाना भी अपना हो जाये तुम्हाराकुछ यूँ मेरे हाथों को अपने हाथों में थाम लो।।