संदेश

कहां समझोगे

चित्र
हां शायद तुम्हे अहमियत बोलो या कद्र नहीं थी उस  की जो तुम्हे हर भोर से हर संध्या तक प्रेम करता था संध्या से भोर तक नग्न आंखो से ख्वाब बुनता था खुली आंखों से देखे हुए सपनों को हकीकत करने की चाहत रखता था समेट कर तुम्हे बाहों में हर अंदाज को अपनाना चाहता था थी इतनी शक्ति उस प्रेम में चने के श्राप को प्रेम बनाना चाहता था । सुदामा से स्वार्थी सही चरित्र सुदामा का चाहता था।। कर के न्योछावर तुम पर लाखों योनियां हर योनि प्रेम तुम्हारा पाना चाहता था हंस सा प्रेम मेरा तुम कभी समझे कहां भील से  वचन तुम क्षत्रिय का ,निभाना जाने कहां माधो से प्रेम और करुणा से वचन ये मेरा है , साथ रहूंगा हर पल कृष्ण के बासुरी से साथ रहूंगा हर पल बांसुरी के कान्हा सा ये प्रेम मेरा।। हां राधा तुम कल्पों में नहीं रहोगी  युगों में मैं कान्हा सा,  छद्म वेश धर रावण हर कल्प प्रकट हुआ  मुखौटा पहने सत्य सनातन धर्म का ।। वो तो बस राम ही जाने  विवेक चंचल कैसा था बिन जानकी का। समर्पण , त्याग , प्रेम , मोह,भय क्षणभर मात्र है  शिव को प्रेम कहां मिलेगा सती या पार्वती का।। कल्प कल्प की ...

समय

समय खुद को दोहराता है हमेशा , भले जगह , इंसान , हालात अलग हो किंतु घटनाएं किसी ना किसी हद तक एक दूसरे से सामंजस्य बिठा ही लेती है ।  उन घटनाओं का साक्षी व्यक्ति केवल घटना मात्र को ठीक करने की अपने हिसाब से कोशिश मात्र कर सकता है किंतु नतीजों पर शायद ही तनिक भी असर पड़े ।। हर बार ना चाहते हुए भी कुछ घटनाएं जीवन में वही सब दोहराती है जिस दर्द से इंसान गुजर चुका होता है उसी दर्द का जब फिर से एहसाह होता है तब इंसान बस मन को कुंठित करने के सिवा कुछ नहीं कर सकता है। बस सिर्फ फ़र्क इतना होता है एक बार दर्द में जीने की आदत बन चुकी होती है तो आगे फिर से दर्द के डर से बस संभलना सिख जाता है अकेले जीने की अकेले ही दर्द को पीने की कला में पारंगत हो जाता है। अब बस मिथ्या सी बातें ही लगती है सब , एक उम्मीद जो होती है "जो हुआ अच्छे के लिए हुआ" "जो होगा अच्छा ही होगा " उसमें भी इंसान इतना तो सिख ही जाता "जो अभी है वही सब से बेहतर हालत है आगे जो होगा इस से भी ज्यादा होगा " खैर समय एक ही जगह स्थिर रहता है हम ही समय के गर्त में गोते लगाते हुए तैरते है जब तक ये जीवन होता है ,...