कभी लिखूंगा ना तुम्हें

हां लिखूंगा ना,  कभी दास्तां अपनी, जिसमें तुम और बस तुम हो ।।
मैं हर पल रहूं , साथ तेरे साया बनकर पर ,
उसमें  मैं - मैं ना होकर, उसमें  मैं तुम रहूं,
 कहां मैं सोचूं तुम्हें चांद की उन परिधियों से , कहां धरा को अस्तित्व से जुदा कर सकूं।
शांत गुमशुदा या मौन होना बस एक भ्रम मात्र है,
तेरे आलिंगन से बढ़ कर कुछ यथार्थ नहीं।।


प्रेम की प्रकाष्ठा के गहरे सागर में गोते लगाना हो या फिर मदमस्त पवन के वेग के अनुकूल बहना ।
तुम से ही तो सब है आदि अनंत के व्योम में शून्य के आधार सा।।।

मुझे अबोध से मुझे बोध होने तक , मेरे उग्र व्यवहार से मेरे मूक होने तक , मेरे महत्वाकांक्षी से मेरे विमुख होने तक , मेरे लालची से संतोषी होने तक ।
इस जीवन के हर हिस्से हर किस्से में तुम सदैव रहोगी , जिस तरह किसी पौधे के जीवन में बीज का महत्व होता है किंतु उस बीज से पौधे या पेड़ के रूप में विकसित होने के लिए वातावरण के यथार्थ तत्वों के समायोजन में मृदा , जल और वायु के अतरिक्त सूर्य के प्रकाश , जलवायु के अनुकूल परिस्थितियों के बहुमूल्य योगदान के अदृश्य होने की हम तुलना नहीं करते है । उसी प्रकार शायद इस जीवन के हर हिस्से में मैं तुम्हे वो महत्वपूर्ण स्थान , सम्मान कभी ना दे सकूं , पर शायद मेरी हर हार हर जीत में , मेरे इस जीवन की हर घटित होती इस घटना में , तुम हर पल निराकार ब्रह्म के तत्व सी मुझे साकार करोगी ।।।

शायद इस पल से पूर्व या इस पल के पश्चात मैं तुम्हें इस जीवन में प्रेम में विफलता के लिए स्मरण करूं ।। 

मैं जहां खुद को कमज़ोर समझूं वहां खुद की विफलता को छिपाने के लिए , तुम्हे अपनी विफलता की ढाल के रूप में आगे करूं । हां मैं यही तो करता आया हूं , तुमसे मुलाकात से पूर्व और आखरी में तुम से बिछड़ने के बाद ।। समय के साथ साथ स्वीकार करने की आवश्यकता के विपरीत मैं अपनी हर त्रुटि को बस भाग्य रेखा की त्रुटि और तुम्हे जोड़कर सदैव अपने अहम को ठेस पहुंचने से बचाता रहा ।।

भाग्य के लेख का स्पष्टीकरण देकर मैं तुम्हें सीधे दोषी ना सिद्ध करके हर बार कहीं ना कहीं अपना ही बचाव करता रहा।


हर बार यहीं भूल करता रहा , तुम्हारे प्रेम और विश्वास को शायद हर क्षण मैं ठेस पहुंचाता रहा और हर बार तुम्हारी चिंता को बस मुझ सा बेहतर कभी तुम्हे नहीं मिलेगा , यही समझकर अपने अहंकार को स्वांतना देकर और बढ़ावा देता रहा ,
मैं हर पल अपनी पराजय स्वीकार करने से डरता रहा , कहीं खुद को संसार के सामने पराजित ना देखूं , हर बार कोई बहाना बनाकर बचता रहा ।। शायद मैं तुम्हें और भाग्य को खोकर तब तब नहीं हारा था जब तुम्हें आज समझ कर हारा हूं ।

मेरे अबोध अहंकार के सामने तुम तब भी शांत और स्थिर थी ।। मैं आज भी अपने हृदय की तुष्टि के लिए बैचैन हूं ।



तुमने कहा था ना आखरी बार की तुम्हें लिखे का शौक है तो लिखना अपनी कहानी और लिखना अपनी कहानी मैं मेरे धोखे को मेरे तुम से दूर होने को और मैं तब भी तुम्हें पाने की चेष्ठा में तुम्हें बेकसूर बता कर खुद को हर चीज के लिए दोषी मानकर तुम्हें रोकने और हासिल करने की कोशिश कर रहा था ।। 
शायद अभी भी यही कर रहा हूं ?
हां कहूं तो इस पल इस अहसास से पहले मैं तुम्हें हासिल करने के लिए खुद को अपनी कहानी में हीरो समझता था जो हर स्थिति में तुम्हारा साथ देकर तुम्हारे लिए हमेशा वहीं पर खड़ा रहकर तुम्हें हासिल करना चाहता था।।

नहीं कहूं तो सत्य तो यही था और सदैव यही अटल रहेगा की तब भी और आज भी मुझे तुम्हारी आवश्यकता थी। जो सदैव रहेगी ।। 


मैं अपनी कहानी मैं हमेशा खुद को महान समझता था । किन्तु मुझे हमेशा तुम्हारे हर त्याग और संघर्ष का बोध और सम्मान था ।

मैं अपनी कहानी का नायक तो नहीं बना किंतु मैं आज भी इतना तो विश्वास कर सकता हूं मैं अपनी कहानी का खलनायक होकर भी शायद मेरी कुछ गलतियों को क्षमा कर तुम्हारे लिए निस्वार्थ समर्पित तो था ।।
स्वार्थ मेरा केवल तुम्हें पाने का था और ज्ञान में अबोध से बुद्ध होकर भी मेरे अस्तित्व के ज्ञान के लिए तुम्हारा होना जरूरी है

Continue 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री घण्टाकर्ण गाथा - १

श्री घण्टाकर्ण गाथा २

दिन का चैन रातों की नींद तुम चुरा लो।।कुछ यूं निग़ाहें तुम हम से मिला लो ।।ये बेगाना भी अपना हो जाये तुम्हाराकुछ यूँ मेरे हाथों को अपने हाथों में थाम लो।।