प्यार एक पागलपन
प्रेम कभी भी मांगने से प्राप्त नहीं होता है शायद प्रेम कभी प्रेम नहीं होता इसमें होता है बस दर्द, पागलपन , बैचैनी और ढ़ेरों मजबूरी ।।
ऐसी ही एक कहानी है जो सत्य है ।।
मैं सुबह अल्मोड़ा रोडवेज स्टेशन पर शाम की दिल्ली जाने की बस का पता करने गया । जो शाम 5.30 बजे की थी अल्मोड़ा से आनंद विहार आईएसबीटी के लिए । पूछताछ केंद्र पर टिकट मिलने का समय शाम 4.30 बजे का बताया गया ।। यानी मेरे पास पूरा दिन था और अल्मोड़ा में केवल मुझे #चितई #गोलज्यू मंदिर के दर्शन करने जाना था और मन में नंदा देवी के दर्शनों की इच्छा थी ।। जो मैं ने लगभग 2 बजे तक पूरी कर ली थी ।
अब यूं तो अल्मोड़ा से मेरी बहुत सी यादें जुड़ी है किंतु वो सब कभी और । दिल्ली जाने के लिए मेरे पास 2 ही ऑप्शन थे या तो हल्द्वानी स्टेशन से दिल्ली की बस पकड़ता या अल्मोड़ा मैं रुक कर शाम की बस का इंतजार करता । थके होने की वजह से या किसी और वजह से मैं ने अल्मोड़ा रोडवेज के पूछताछ केंद्र पर बने कमरे में इंतजार करना उचित समझा और साथ ही स्विच ऑफ होते मोबाइल को भी चार्ज करना जरूरी था क्योंकि अल्मोड़ा से वोल्वो बस नहीं थी और दिल्ली में मुझे पेमेंट के लिए केवल UPI का सहारा था ।।।
खैर लाइट ना होने की वजह से फोन चार्ज ना कर खाली पड़ी बेंच पर मैं ने नींद लेना ही उचित समझा ।।
कुछ देर बाद 2 लड़के बस स्टेशन के प्रतीक्षालय में आते है तो ठेठ पहाड़ी में आपस में बहुत तेज से बातें कर रहे होते है और 1 लड़का कुछ गालियां दे रहा होता है , तो मुझे पता चल चुका था वो शराब के बहुत नशे में है ।
एक लड़का कुछ देर बाद वहां से चला जाता है तो वो दूसरा लड़का चार्जिंग सॉकेट में बार बार फोन लगा कर गालियां दे रहा था । मैं ने कुछ देर उसे कहा दाज्यू लाइट नहीं है या वो स्विच काम नही कर रहा है ।
वो अंदर चला गया और पूछताछ कक्ष में भी भट्ट जी , भट्ट जी कर के फोन चार्ज करना है तो नशे में एक ही रट लगाए बाहर आया और मेरे से ठेठ कुमाऊनी में बात करने लगा तो मैं ने उसे इग्नोर कर दिया और बस थोड़ा थोड़ा हां हां करता रहा ।।
मैं सोच रहा था ये यहां से जाए और मैं अपनी नींद पूरी करूं या इस शोर से शांति मिले ।। अगर आप खुद शराब के नशे में ना हो तो शराबी की एक ही बात को समझाने की लत आपको तंग कर देती है उपर से वो महाराज लगातार गालियों की वर्षा कर रहे थे तो मुझे भी अब अजीब लग रहा था क्योंकि वहां पर काफी महिलाएं और लड़कियां भी पूछताछ करने आ रही थी । खैर वो सब उस पर ध्यान नहीं दे रही थी , किंतु कुछ जो दे रही थी मैं उन्हें ऐसे देख रहा था की वो मेरे चेहरे के भाव से समझ रही थी की ये खुद इस से परेशान हो गया है । मैं वहां से उठ कर जाना चाहता था पर मुझे अब अपना बैग लेकर सड़कों पर घूमने का बिल्कुल भी मन नहीं था और बस के लिए शाम 6 बजे तक का इंतजार करना था ।।
तभी वो मुझ से पूछता है कहां जाना हैं तो मैं कहता हूं दिल्ली जाना है ।।
वो मुझ से कहता है उसे भी दिल्ली जाना है तो साथ में ही बैठेंगे और टिकट का पता करता है तो उसे भी टाइम मिलता है 6.30 का और बस 7.30 बजे अल्मोड़ा से चलेगी ।
अल्मोड़ा रोडवेज बस स्टॉप की एक खास बात है वहां पर कोई बस अड्डा ऐसा नहीं है की वहां बसे लगीं हो वहां सड़क पर 30 मिनट पहले बस लगती हैं और बस का टिकट घर सड़क से नीचे सीढ़ियों से उतर कर है ।।
थोड़ी देर बार वो मुझे चार्जर लगाने को कहता है की आप चेक करो लाइट है तो अंदर , शायद मेरा चार्जर खराब होगा क्योंकि मेरा फोन खराब हो गया तो ये मैंने अभी लिया है पहचान की दुकान से 500 में तो उसने बोला है इसका चार्जिंग (जैक) थोड़ा खराब है सही से रखना।।
तो मैं ने कहा भाई मैं ने अभी चैक किया नही हो रहा है मेरा फोन भी चार्ज लाइट नहीं आ रही इस सॉकेट पर , तो वो बार बार कहता रहा मैं ने भी झुंझलाते हुए की इसकी बातों से पीछा छूटे उसे चेक कर के बता दिया ।।
फिर वो कहने लगा आप यही पर हो आपने भी दिल्ली जाना है ।
मैं ने हां कहा,
मेरा बैग भी यही पर है तो इसे देखना वैसे मैं फोन देकर अभी आता हूं ।।
मैं करना तो उसे मना चाहता था पर मैं ने उसे कहा कि ठीक है मैं देख लूंगा क्योंकि मैं चाहता था वो बस यहां से जाए मुझे आराम से रहने दे ।।।
लगभग 25 मिनट बाद वो वापस आता है सिगरेट पीते हुए तो मैं उसे कहता हूं भाई बाहर पी ले यहां और भी लोग आ रहे है लेडीज भी आ रही है। पर भला शराबी किसी की सुनता है । सिगरेट पीकर वो फिर फोन चार्ज करने को लग जाता है पर फोन चार्ज नहीं होता वो मुझे फिर से कहता है अब तुम लगा कर देखो तो मैं उसे गुस्से में बोलता हूं भाई जब नही आ रही लाइट तो कहां से होगा चार्ज पर वो गिर से कहता है मैं गुस्से में ही अपना फोन चार्ज पर लगाता हूं और स्विच को ऑन ऑफ करता हूं 2 से 3 बार इस बार फोन चार्ज होने लगता है तो वो भी फोन चार्ज करने की कोशिश करता है पर उस से नही होता तो मैं उस का फोन और चार्जर लेकर एडजस्ट करता हूं तो उसका फोन भी चार्ज होने लगता है और हम दोनो वहीं बेंच पर बैठ जाते है ।।
उसके बाद उसकी बातें शुरू होती है मैं ना चाहते हुए भी उसकी बातें सुन रहा था ।
उसकी बातो से पता चलता है वो यहां कोई कैरम का टूर्नामेंट खेल रहा है और अल्मोड़ा में 5 दिन से बस दारू पी रहा और कैरम टूर्नामेंट खेल रहा है , मुझे आश्चर्य हुआ की कैरम टूर्नामेंट को भी इन्होंने एक ताश की तरह आइडिया बना दिया है और मुझे लगा हर खेल को जुआ बनाया जा सकता है तो इसमें अलग क्या है ,
आगे वो कहता है उसके किसी ताऊजी की दिल्ली में मौत हुई है तो इस कारण वो भी दिल्ली जा रहा है उसके चचेरे भाई और वहां है।
तो उसका फोन बंद है उसने उनसे कहा है वो हल्द्वानी से निकल गया है ।
मुझे लगा ये सब जूठ बोल रहा है इसने दारू और कैरम के लिए पैसों के लिए या तो फोन बेच दिया या ये सब जूठ बोल रहा है ।।
मुझे उसकी बातों में बिलकुल भी रुचि नहीं थी पर मजबूरी थी वहां पर रहना एक तो कहीं अल्मोड़ा में अब बैग उठा कर घूमने का मन नहीं था उपर से फोन भी चार्ज नहीं था तो रहना पड़ता ।।
कुछ देर बाद वो उठ कर फोन से इधर उधर फोन लगाने लगता है जिसमें उसके दिल्ली में दोस्तो या भाइयों को फोन किया और कुछ देर बाद मेरा ध्यान उसकी ओर जाता है वो एक दम से चिढ़ कर गुस्से में गलियां देने लगता है , फिर कहता है तुम कमा रही हो नौकरी कर रही हो और में अभी बेरोजगार हूं या कम पैसे कमा रहा हूं तो तुम क्यों ही बात करोगी इत्यादि और वो एक दम से मुझे लगा गुस्से में फोन वैगेरा तोड़ देगा तो मैं भी उठ कर अपने फोन के पास चला गया कहीं मेरा फोन इसके चक्कर में कुर्बान ना हो जाय।। और कुछ गालियां देता रहा बीच में और फिर दूसरी साइड से फोन कट गया था ।।
जिस से मुझे इतना तो समझ आया सामने वो अपनी प्रेमिका से बात कर रहा है और शायद अभी इनके बीच कुछ सही नहीं हैं तो इसी बात से भी ये कुछ परेशान है ।।
मैं ने अब उसे समझाया भाई गाली मत दो ऐसे और अगर बात कर रहे हो तो थोड़े आराम से करो ।।
उसने फिर से फोन मिलाया पर शायद अब जवाब तो आने से रहा था तो वो फिर फोन चार्ज पर लगाने लगा ।। उस से फिर मैं ने फोन लेकर उसे चार्ज पर लगाया और उसे आराम से बैठने को कहा ।।
उसका फोन चार्ज पर लगा कर मैं उस से अब थोड़ा बात करने लगा मुझे लगा ये परेशान है तो थोड़ा बात कर लेता हूं । मैं भी अपनी परेशानियों से जूझ रहा था तो मुझे इतना तो पता था की परेशानी में कोई थोड़ा सहारा दे । या थोड़ी बात शेयर कर लो तो बोझ थोड़ा हल्का लगता है ।।
हमारी हल्की बाते शुरू हुए की क्या करते है कहां से है तो फिर वो भी थोड़ा नॉर्मल हो गया और अपनी बातें बताने लगा । नशे में शायद इंसान दिल से बोलने लगता है किसी को करीब पाकर ।।
मैं ने उसके दिल्ली जाने का कारण पहले जान लिया था तो मैं ने संवेदना व्यक्त की , उसने बताया वो उसके गांव में पड़ोस के ताऊजी लगते थे बस इस लिए वो एक पड़ोसी होने के नाते जा रहा है और वो यहां अल्मोड़ा में पड़ा है तो किसी को पता है वो हल्द्वानी है किसी को कहीं और उसके दिल्ली वाले दोस्तो को उसने बोला है वो दिल्ली ही है तो आ रहा है वही। जबकि वो अल्मोड़ा में बस कैरम खेल रहा है 200 , 500, 2000 ऐसे पैसे लगा कर और दारू पी रहा है सोया नही है ढंग से काफी दिनों से और अभी महीना नही हुआ तो लगभग 30 से 35 हजार की दारू ही पी चुका है ।। इसका कारण जानने पर वही कहानियां मिलती है आम परिवार , प्यार और धोखे की , ।।
ऐसी ही कहानी थी कुछ प्रतीक और शिवानी की ( दोनो नाम बदले हुए है ) ।।
यह कहानी पूर्णतय सत्य है बस कुछ जगहों के नाम बदले गए है ।।
प्रतीक और शिवानी की कहानी की शुरुवात होती है स्नैप चैट से ।।
गांव में किसी के परिवार में किसी वैवाहिक समारोह से लौट कर प्रतीक शाम को शराब पीकर घर लौटता है और फोन पर स्नैप चैट स्क्रॉल कर रहा होता है , क्योंकि प्रतीक की जिंदगी पिछले कुछ सालों में बहुत बदल चुकी है और प्रतीक काफी अकेला हो चुका है जिंदगी में शायद यही आजकल हर इंसान के साथ हो रहा है की वो दुनिया की भीड़ में भी खुद को अकेला पाता है । प्रतीक के ब्रेकअप को लगभग 2 साल हो चुके है उसकी गर्लफ्रेंड की 2 साल पहले शादी हो चुकी है, प्रतीक लगभग 2 सालों से सही नौकरी की तलाश में है और कई परेशानियां हैं जो लगातार बढ़ती ही जा रही है प्रतीक अब लगभग हर रोज शराब पीता है ।।
(यही कुछ बातें ऐसी लगती है यार ऐसी तो मेरी भी जिंदगी में चल रहा है तो मैं उसके हालत को महसूस करता हूं तो मुझे उसकी कहानी जानने में रुचि उत्पन होने लगती है)
पिछले कुछ सालों में अकेलेपन और डिप्रेशन से परेशान प्रतीक सोशल मीडिया पर ही बात करने का जरिया देखता है जहां उसे अपनी बातें शेयर करने में या किसी से अननोन (unknown) बन कर बात करने में समस्या नहीं थी ।। शायद यहां वो कुछ देर अज्ञात बन कर ही कुछ देर लोगों से नॉर्मली बात कर लेता था जिसके लिए स्नैप चैट एक आसान तरीका था।
स्नैपचैट स्क्रोल करते हुए प्रतीक को शाम को नशे में जल्दी नींद आजाती है रात में लगभग साढ़े 11 बजे के करीब प्रतीक बाथरूम जाकर पानी पी रहा होता है तो उसे स्नैपचैट का नोटिफिकेशन आता है
" शिवानी add you back "
तो प्रतीक hi लिखता है
सामने से hi का रिप्लाई आता है ।
कैसे हो ?
कहां से हो?
कुछ बातें होती है तो तुरंत शिवानी का प्रतीक को कॉल आता है ।।
बातें शुरू होती है थोड़े परिचय के बाद शिवानी अचानक से कहती है शादी करोगे मुझ से ?
प्रतीक एक दम से चौंक जाता है और कहता है ऐसे कैसे सीधे आप शादी करने को कह सकती हो ।
हम एक दूसरे को जानते भी नहीं है , एक दूसरे को देखा तक नहीं है , और तुम ना मेरे को जानती हो ना मेरा पास्ट, प्रेजेंट , कुछ जानती हो ना मैं तुम्हे जानता हूं , और तुम ये सब मजाक क्यों कर रही हो ।।
शिवानी कहती है शादी करनी है तो बात करो वरना रहने दो ।।
और फिर एक दूसरे के बारे में बातें होती है ।। शिवानी देहरादून में किसी स्कूल में पढ़ाती है और घर परिवार की बातें होती है ।। शिवानी भी उन्ही के जिले की है पर उनका परिवार पहले से बाहर रहा है तो उसने पहाड़ में कम समय बिताया है ।
प्रतीक भी अपने और अपने परिवार के बारे में बता देता है वो गांव में रहता है नौकरी अभी है नही , पहले उसका ब्रेकअप हो चुका है इत्यादि सब कुछ बता देता है ।।
साथ ही शिवानी को कहता है वो अच्छा लड़का नहीं है और अपनी सारी बुरी आदतें बता देता है ।।
शिवानी कहती है तुम्हे मुझ से शादी नहीं करनी है तो ये सब कह रहे हो , मुझे इन सब से कुछ मतलब नही है ,
तुम बोलो शादी करनी है ?
प्रतीक सोचता है शायद इसने आज अपने बॉयफ्रेंड से लड़ाई की होगी तो ये गुस्से में ये सब कह रही है और कल से ये बात भी नहीं करेगी ।।
ऐसी ही फिर और बातें होती है और सुबह के 5 बजे तक दोनो बाते करते है शिवानी कहती है उसे 9 बजे स्कूल जाना है और अब नींद आ रही है तो वो सो जाती है ।।
अगले दिन शाम को 3 बजे स्कूल से लौटने के शिवानी प्रतीक को कॉल करती है और बाते होती है शिवानी कहती है उसकी वजह से उसे ऐसे ही स्कूल जाना पड़ा बिना नाश्ता किए और उसे अब नींद आ रही है ।
प्रतीक उसे कहता है तो सो जाओ ।।
उसे भी गांव में विवाह में जाना है।
शिवानी मना करती है वो सो नहीं सकती अब क्योंकि उसे शाम को ट्यूशन भी पढ़ाना है ।।
कुछ बातें होती है और शिवानी के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए वो लड़की आ जाती है जिसे ट्यूशन पढ़ना था ।
वो मैम नमस्ते करती है तो शिवानी उसे फोन पर जीजा जी नमस्ते करने को कहती है और कुछ देर के बाद शिवानी फोन रख देती है ।।
प्रतीक भी गांव शादी में चला जाता है और देर रात लौटने पर बात नही हो पाती है अगले दिन सुबह भी बात नही होती प्रतीक दोस्त की शादी में व्यस्त रहता है जिस कारण फोन पर ध्यान ना देता और फोन बंद ही रह जाता है प्रतीक पिछले कुछ समय से शराब की आदत के कारण और फोन से कुछ खास लगाव नहीं रखता था बंद है तो बंद और कहीं रखा है तो वही रखा रहता ।।।
2 दिन बाद जब स्नैपचैट पर प्रतीक की शिवानी से बात होती है तो शिवानी उस से नाराज़ होती है और कहती है तुम बिना बताए कहां गायब थे, मुझे फिक्र हो रही थी , और काफी गुस्सा करती है ।।
प्रतीक अपनी सारी बातें बताता है ।।
प्रतीक को अहसास होता है कोई उसकी भी फिक्र करता है वरना प्रतीक तो कब का दुनिया से अलग थलग हो चुका था ये प्यार के वादे, विश्वास से उसे पहले ही बहुत सहना पड़ा था ।।
प्रतीक के मन में यही से शिवानी के प्रति लगाव होता है विश्वाश का बीज उपजता है ।। धीरे धीरे बातें और गहरी होती चली जाती है ।।
नॉर्मल काल से वीडियो कॉल शुरू होती है धीरे धीरे बातें प्यार में बदलती है ।। अभी भी उनकी बातें स्नैपचैट पर ही होती थी नंबर मांगने पर शिवानी कहती थी बात ही करनी है यहां करो या वहां फर्क क्या पड़ता है ।।
प्रतीक कहता है यहां तुम मुझे किसी दिन गुस्से में ब्लॉक कर दोगी तो मेरे पास कोई रास्ता नहीं होगा तुम से बात करने का ।। या फिर अपनी फेसबुक , इंस्टाग्राम आईडी दो जहां मैं तुम्हे बात कर सकूं ? शिवानी कहती वो वहां कुछ नही पोस्ट करती उसकी लाइफ बिल्कुल प्राइवेट है जहां तुम्हारे सिवा कोई नही है और अगर तुम्हे भरोसा नही है तो ठीक है तुम से ही स्कूल से आने के बाद से लेकर रात को सोने तक बात करती हूं ।। इसके अलावा धीरे धीरे सब दे दूंगी । मुझे समय लगता है मुझे इन सब से कभी लगाव नहीं हुआ है और रही बात किसी के करीब आने की तो आज तक मेरे करीब कोई नहीं आया है तुम्हारे सिवा । मैं अपने स्पेस में जीने वाली रही हूं हमेशा तो मुझे समय लगेगा ।।
तुम्हारी मर्जी है बाकी तुम विश्वास करो या नहीं पर मुझे तुमसे बात करते ही पता चल गया था तुम से मेरी वाइब मैच होती है तो तुम से शादी के लिए कहा था ।।
और देखो हमारी बहुत सी बातें आदतें , सोचने का तरीका कितना मिलता है ।।
हर दिन अब लगातार यूंही ढेरों बातें होती रही , प्रतीक ने महसूस किया इसका नजरिया अलग है किंतु प्यार सच्चा है धीरे धीरे समय बीतता चला गया । अब बातें स्नैप चैट से फोन और व्हाट्स ऐप पर होने लगी ।। हल्की हल्की प्यार में तकरार , रूठना मानना भी होने लगा ।।।
इन सब के बीच कुछ चीजें थी जो प्रतीक को सही नही लगती थी जैसे प्रतीक का कॉल करना तो उसकी कॉल का एक बार रिजेक्ट होना जो truecaller द्वारा अननोन नंबर को रिजेक्ट करने पर होता हैं और 1 मिनट में रिपीट कॉल पर कॉल लग जाती है। प्रतीक कहता है तुमने मेरा नंबर सेव नही किया अभी तक , अभी तक तुम अपनी फोटोज भी नही देती हो मुझे तो शिवानी का जवाब होता उसे ये सब नहीं अच्छा लगता और बाकी तुम्हे वीडियो कॉल तो कर रही हूं देख तुम रहे ही हो , स्नैप चैट पर तुम एक बार मेरी स्टोरी का स्क्रीनशॉट ले चुके हो ये काफी नहीं है क्या?
धीरे धीरे प्रतीक और शिवानी की मिलने की बात होने लगी । प्रतीक कहता अगर मैं तुमसे मिलने देहरादून आया और तुम ना मिली तो ?
शिवानी कहती है तुम पहले मिलने तो आओ तुमने अभी इस लड़की के गट्स कहां देखे है जो एक बार कह दिया तो देख लेना ।।
फिर एक दिन वो दिन आया प्रतीक नौकरी के लिए दिल्ली जाता है तो कहता है वो दिल्ली जाते हुए देहरादून होकर जायेगा तुम 3 बजे स्कूल से आने के बाद उस से मिल लेना फिर शाम को 7 या 8 बजे वो देहरादून से दिल्ली निकल जायेगा ।। मिलोगी तुम?
देखती हूं बाकी तुम्हारी मर्जी ? शिवानी कहती है।।
अगले दिन
प्रतीक घर से दिल्ली के लिए निकलता है और देहरादून पहुंच कर मिलने को कहता है।
शिवानी कहती है तुम्हे अपनी जिद्द है मिलने की पर तुम दूसरे की नही सोचते हो मैं नहीं मिल सकती हूं मेरे पास शाम 7 बजे तक ट्यूशन है और बच्चे का एग्जाम है तो स्किप नहीं कर सकती आज टाइम नही है तुम्हे जाना हैं तो जाओ ।।
प्रतीक कहता है बस एक बार मिल जाओ 1 मिनट के लिए बस तुम्हे सामने देख लूं फिर चला जाऊंगा । अगर तुम्हे टाइम नहीं है तो शिमला बाय पास पर कहां है तुम्हारा रूम मुझे बताओ में उस से थोड़ी दूर आकार 1 मिनट के लिए मिल लूंगा तुम्हे कोई आने की परेशानी भी नहीं होगी?
पागल हो क्या मुझे यहां सब पहचाने है
आगे कहां तुम्हे बोला था ना दूध की दुकान वाले भैया है वो भी पहचानते है तुम कहीं दिखे मेरे साथ तो फिर मेरे लिए परेशानी होगी ?
आगे तुम्हे बताया था मेडिकल वाले भईया है उन से दवाई लेती हूं कभी कभी तो वो भी पहचानते है और वो शादी शुदा है मेरे पड़ोस वाली लड़की से बात करते थे तो उस से उन्होंने मेरा नंबर भी मांगा था कई बार ।।
लास्ट में एक दिन काम था तो उन्हें नंबर देना पड़ा वो भी कभी कॉल कर लेते है या ऐसे ही बात करते है तो एक दिन स्टेटस पर साड़ी वाली फोटो लगाई थी तो वाह मैम आप बहुत खूबसूरत दिखती है कर के बहुत सी बाते करते है छी यार शादी होने के बाद भी ये कैसे ऐसी कहीं भी बातें करते है ( एक दिन पहले प्रतीक और शिवानी का कॉल वेटिंग जाने पर झगड़ा हुआ था जब शिवानी बहुत देर से बात कर रही थी और बाद में उसने बताया था की मेडिकल वाले थे वो ऐसे ही बात कर रहे थे की मैडम आजकल आप दिखी नही काफी दिनों से अगर कुछ हेल्प चाहिए तो बताना आपका नंबर आपकी दोस्त ने दिया नही ।)।।
उपर से मैं कितना थक जाती हूं रात को इतनी लेट तुमसे बात करती हूं फिर सुबह उठ कर नाश्ता बनाना होता है , दिन के लिए लंच बनाना होता है मैम लोगो को भी मेरे हाथ का बना पसंद आता है तो ज्यादा बनाना पड़ता है सब आपस में बांट लेते है।। उपर से बच्चो को समझाने में दिमाग खराब होता है दिन भर 3 बजे थक कर आती हूं तो 5 बजे से फिर बच्ची को ट्यूशन पढ़ना पड़ता है तुम्हे तो मेरी बात समझ ही नही आती एक संडे को भी इतना काम होता है साफ सफाई घर की कपड़े होने है धुलने को इतने काम होते है ।। नही मिल सकती हूं ना बस।।।
फिर फोन कट हो जाता है ।। प्रतीक अब भी उम्मीद में था की शायद कॉल आए और वो 1 मिनट के लिए मिल ही ले ।।।
जिसके लिए दिल में इतना प्यार हों उसकी 1 झलक को देखने के लिए कितना इंतजार नहीं कर सकता कोई।।।
प्रतीक स्टेशन पर बैठा इंतजार ही करता रहा ।।
कॉल तो आया प्रतीक को पर उसके दोस्त का जिसने उसे उसके साथ आज रुकने को कहां की कितना टाइम हो गया 1 बार मिल जा रुक साथ में बहुत सी बातें करनी है प्रतीक भी रुक गया था इस उम्मीद में शायद रात को जब उसका कॉल आए तब वो शायद कल सुबह ही मिल ले।।
प्रतीक दोस्त के घर रात को इंतजार करता रहा पर कॉल नही आयी ।।
दोस्त की बातों में भी कहां बैचेन प्रतीक का दिल लगता बस ऐसे बेमन प्रतीक दोस्त से बातें करता है।
खाना खाकर एक बार खुद प्रतीक शिवानी को कॉल करता है किंतु फोन नही उठता 5 से 6 बार करने पर झुंझलाते हुए शिवानी कहती है।
क्या है ?
तुम्हे तो कुछ काम है नहीं , मुझे तो चैन से रहने दो , सोने तो मुझे अब कॉल करके तंग मत करना मुझे कह कर शिवानी कॉल रख देती है ।।।
प्रतीक को उस पल ऐसा लगा जैसे किसी ने एक झटके में उसका सारा संसार उस से छीन लिया हो , उसके सपनो को कांच की तरह तोड़ कर बिखेर दिया हो ।। सारी रात बैचेन होकर सुबह के पहर जब आंख मूंदने लगती है तो प्रतीक को अपनी तबीयत बिगड़ी लगती है किंतु उसे लगता है शायद उसके ना मिलने और ऐसे बर्ताव करने की वजह से ऐसा हो ।। आधे घंटे बाद प्रतीक को अपनी सांसे एकदम से महसूस हुई जैसे अभी तक उसकी सांसे रुकी हो, सर्दी में भी सारा बदन पसीने से भीगा हुआ पाया ।। उसे समझ नही आया उसके साथ ऐसा क्या हुआ ।।
प्रतीक को महसूस हुआ उस पल जिंदगी का कोई भरोसा नही है सांसे किसी भी पल थम सकती है ।।
खैर सुबह ही प्रतीक नई दिल्ली के निकल गया ।
क्या मिल पाया था प्रतीक शिवानी से ?
और ऐसा क्या हुआ जिस से प्रतीक की कहानी ऐसा मोड़ लेती है ?
क्या था शिवानी का सच ?? जिसको जान प्रतीक की सारी दुनिया बिखर गई ।।
जारी रहेगी .....
अगला भाग -
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें