दोस्त/प्यार -२

qरॉकस्टार साहब का गिटार आज भी उन धुनों में रेणु की यादों को ताजा कर देता जब ऑफिस एक्टिविटी में पहली बार रॉकस्टार साहब की नजर हॉल में उनकी संगीत की धुनों में खोयी बॉस के बगल में खड़ी वाइट शर्ट और ब्लैक जीन्स में खड़ी घुंगराले बालों वाली लड़की रेणु पर पड़ी ।।

कुछ पल में गिटार की धुन जो रॉकस्टार साहब की सब को अपनी समा में बांधे हुई थी मचल गयी थी।।

तालियों की आवाज़ के साथ सौरभ की परफॉर्मेंस समाप्त हुई और साथ ही सौरभ की नज़रे भी रेणु से जुदा हुई।

बस अब तो रॉकस्टार सौरभ का मन बार बार रेणु पर अटक जाता था और कलम अब तो पन्ने को स्याही से रंगने लगे थे कब रॉकस्टार साहब ग़ालिब बन गये उन्हें खुद ही पता नहीं चला ।।

सौरभ रोज रेणु से बात करने के बहाने ढूंढता पास आने की कोशिस करता मगर कभी कर नहीं पता था ।।।

रोज रात को यही सोच कर आंखे बंद होती कल तो hii कह ही दूँगा ।।।

लगभग 1 महीना हो गया था रेणु को सौरभ रोज चोरी छिपे देखता तो रहता था मगर पास होकर भी कभी hii नहीं कह पाया था।।।

सौरभ को छोड़ कर लगभग आफिस के सभी साथी रेणु से बात कर ही लेते थे।।

यार ये सभी तो मेरे से सीनियर भी हैं और मुझ से ज्यादा स्टाइलिश भी हैं फिर रेणु मुझ से क्यूं बात करेगी भला और एक तो इतनी प्यारी हैं रेणु उसे भला कौन नही पाना चाहेगा।। यहाँ अगर पवन होता साथ में तो उसी के स्टाइलिश कपड़े और उस से कोई अच्छा सा लुक कॉपी कर के ही रेणु को इम्प्रेस कर लेता ।।। सोचते हुए सौरभ पवन को कॉल करता हैं और बातों को घुमाते हुए पूछता है यार सोच रहा हूँ तेरी तरह में भी थोड़ा लुक पे ध्यान देता हूँ यार बस एक यही लुक हमेशा से अच्छा नहीं लग रहा तू ही कोई लुक बता दे जो मुझ पर जचें ।।

अगले दिन सौरभ नये लुक में तो आजाता हैं लेकिन अब सौरभ को हद से ज्यादा अनकंफर्टेबल लग रहा था ।।। और लगता भी क्योंकि शायद ही इस तरह तैयार हो कर ही कोई आफिस गया हो।।।

भाई लुक तो बिलकुल ही गजब है आपका बिल्कुल उस एक्टर की तरह लग रहा हैं।
क्या नाम था यार उसका जो बहुत ही फेमश हैं।

टॉम क्रूज .......

अरे नहीं यार

सलमान खान

चुप यार

रनवीर सिंह

नही यार
जॉनी लीवर

अबे चुप यार उसके तो बाल ही नहीं हैं

अरे हाँ ब्रम्हानंदम

और सभी आपस में हँसने लगते हैं।।

अब तो सौरभ समझ गया था गाड़ी अब पटरी से उतर गयी हैं ।।।।

अब सौरभ ने ठान ली थी जो भी हो लेकिन अब से रेणु का ख्याल भी करेगा ।।।

लेकिन आंखों को अब चुपके से उसे देखे बिना चैन नहीं आता था।।।

रमा जो ऑफिस में सौरभ की अच्छी दोस्त थी एक दिन सौरभ से कहती हैं क्या बात ग़ालिब जी आज कल बड़ी शायरी हो रही हैं क्या बात ।।।

अरे कुछ नहीं

कुछ तो सौरभ जी अब हमें भी नहीं बताओगे?

अरे नहीं मैं पहले से लिखता था और औऱ....

औऱ क्या जी आज तक तो हमें पता नही चला हो जैसे ।।।
मुझे सब पता है ।।।।

अरे ऐसा कुछ नही हैं रमा वो तो बस ऐसे ही।।।

अच्छा मुझे तो नहीं पता था ऐसा कुछ भी हैं चलो अब पता चल गया।। चलो लंच ब्रेक में बात करते हैं।

रमा लंच ब्रेक में सौरभ से मिलती हैं और बात को पता करने की कोशिस करती हैं सौरभ बताने ही वाला था कि तभी वहाँ रेणु आजाती हैं और रमा से पूछती हैं क्या बात रमा आज बिना बताये ही लंच पे चली आयी ।।। शायद कुछ खास बात हैं चलो आप लंच करो में कहीं और कर लेती हूँ।।।

अरे नहीं रेणु आज बस सौरभ जी की स्पेशल बात हैं बैठो ना तुम भी यहीं पे सुनो तो सही ग़ालिब जी किस के लिये इतनी शायरी करते हैं हमें भी पता चले ।।।।

अरे ऐसा कुछ नहीं है रमा तुम्हें पहले भी कहा था मैं कॉलेज टाइम से लिखता था।   सौरभ मरता क्या नहीं करता बस इतना कह कर ही चुप हो गया था।।
धड़कन तो अब इतनी तेज हो गयी थी लग रहा था पता नहीं क्या गुनाह कर के भाग रहा पकड़ा गया हो।

अरे यार बता भी दो अब कॉलेज की गर्लफ्रैंड के लिये इतना क्यूँ शर्माना ।।

अरे रमा ऐसा कुछ नहीं हैं ।।।

लेकिन रमा तो आज जैसे बिना जाने नहीं मानने वाली थी और सामने रेणु भी बैठी थी।।।

अरे हैं कोई बाद में कभी बात दूँगा और सौरभ अपना टिफिन उठा कर चला जाता है।।।

अब सौरभ चैन की सांस लेता हैं

कुछ देर बाद रेणु और रमा सौरभ कर पास आते हैं और रमा सौरभ से कहती हैं ग़ालिब जी थोड़ा अपनी शायरी हमें भी सुना दीजिये देखिये मेरी दोस्त भी आपकी शायरी पढ़ना चाहती हैं

सौरभ अब बिना कुछ कहे अपनी डायरी रेणु को दे देता हैं और रेणु एक प्यारी सी स्माइल सौरभ की तरफ पास करते हुए थैक्यू कहती ।।

अरे ग़ालिब जी नाम भी बता दो अब ।।। रमा मज़ाक में फिर कहती हैं।।

जारी रहेगी
www.baaduli.blogspot.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री घण्टाकर्ण गाथा - १

श्री घण्टाकर्ण गाथा २

दिन का चैन रातों की नींद तुम चुरा लो।।कुछ यूं निग़ाहें तुम हम से मिला लो ।।ये बेगाना भी अपना हो जाये तुम्हाराकुछ यूँ मेरे हाथों को अपने हाथों में थाम लो।।